भभुआ: मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 1221 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jun 1, 2025 मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 1221 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। आज रविवार को 11 बजे उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज सुपौल जिला के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमुआर गांव निवासी जितेंद्र साह जबकि दूसरा बेलागोट गांव निवासी कमलदेव कुमार बताया जाता है। सभी पर कानूनी कार्रवाई किया गया है।