भभुआ: भभुआ सदर थाना पर आयोजित जनता दरबार में 8 मामलों में से 2 मामलों का किया गया निष्पादन
Bhabua, Kaimur | May 31, 2025 आज शनिवार को भभुआ सदर थाना पर 11 बजे आयोजित जनता दरबार में 8 मामलों में 2 मामलों का निष्पादन किया गया है। आयोजित जनता दरबार में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सीओ पुरुषोत्तम कुमार भी मौजूद रहे। सीओ द्वारा बताया गया कि जो पुराने 2 मामले थे सभी का निष्पादन कर दिया गया है। वही 6 मामला भभुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से आवेदक द्वारा आवेदन दिया गया है।