सहजनवा: गीडा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 1.130 किलो अवैध गांजा बरामद, डोमिनगढ़ निवासी युवक को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण निषाद पुत्र जनार्दन निषाद निवासी डोमिनगढ़, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है।