रामनगर: चौकाघाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव गर्दन कटी अवस्था में मिला, पुलिस कर रही है जांच
चौकाघाट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक युवक का शव गर्दन कटी अवस्था में मिला। पुलिस जांच कर रही। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक ने नीली पैंट सफेद शर्ट और सैंडल पहन रखे हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे स्थित का जायजा लिया पुलिस को सूचना दिया।