जमुई: भाकपा के चंद्रशेखर भवन में कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 जमुई मुख्यालय स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चंद्रशेखर भवन में शुक्रवार को 3 बजे वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुखिया कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला सचिव गिरीश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।