बांसगांव: परसिया छितनी से बखरी जाने वाली मुख्य सड़क पर टड़वा के समीप बाइक पेड़ मे टकरा जाने से एक हुई मृत्य, तीन घायल
श्रीरामपुर के मुकुंदपुर के रहने वाले चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बखरी बाजार जा रहे थे। इस बीच बाइक उनकी अनियंत्रित हो गई और परसिया छितनी से बखरी जाने वाली मुख्य सड़क पर टड़वा के समीप पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार बृजलाल चौहान पुत्र बच्चा चौहान की मृत्यु हो गई। जबकि रतेश चौबे पंकज चौबे व शनि चौबे घायल हो गए।