हज़ारीबाग: मौत की खबर देकर लौट रहे 3 युवकों का रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा
मौत की खबर देकर मोटरसाइकिल से लौट रहे तीन युवकों की बाइक मोतरा घाटी में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज हजारीबाग में चल रहा है। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के मोतरा घाटी की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सिकंदर भुइयां उर्फ कुटून, पिता वंशी भुइयां, निवासी म