कोल: हैवतपुर सीया में व्यक्ति के दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 हैवतपुर सीया में एक व्यक्ति के दोस्तों पर व्यक्ति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को उनके पति को गांव के दोस्त उनको घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। बुधवार को शेखर का शव मंजूरगढ़ी के निकट संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पीड़िता का आरोप है कि शेखर के दोस्तों ने उनकी हत्या कर शव मंजूरगढ़ी के निकट फेंक दिया है।