कोल: अकराबाद में डीजल डलवाने के बाद कार सवार फरार, सेल्समैन से पैसे लेने गए और की लूटपाट, पुलिस तलाश में जुटी
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 अकराबाद पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के बाद कार सवार बिना पैसे दिए फरार हो गया। इसी बीच जब सेल्समैन ने गाड़ी का पीछा कर कार सवार को रोका और पैसे मांगे। कार सवार ने सेल्समैन को पैसे नहीं दिए और उससे लूटपाट कर मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत सेल्समैन के द्वारा पुलिस से की गई जिसके बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।