कोल: सिकंदरपुर माछुआ में मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, पिता ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 सिकंदरपुर माछुआ में मजदूरी के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सचिन को गांव के दबंग मजदूरी पर खेत में धान लगाने के लिए ले गए थे। सचिन ने मजदूरी के पैसे मांगे तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और घायल कर दिया।