कोल: अकराबाद में तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने कस्बे में पंचायत की, बाजार बंद कर आंदोलन तेज करने का ऐलान
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 अकराबाद में तहसील बनाओ संघर्ष समिति ने कस्बे में महापंचायत का आयोजन किया है। शुक्रवार को अकराबाद कस्बे के समस्त व्यापारी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने अकराबाद में तहसील बनाने की मांग को लेकर महापंचायत का आयोजन किया है। इस दौरान कस्बे के समस्त व्यापारियों ने पूर्ण रूप से बाजार को बंद किया है।