कोल: अकराबाद में तहसील बनाने की मांग तेज, हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन, बने जाम के हालात
Koil, Aligarh | Jul 18, 2025 अकराबाद में तहसील बनाने की मांग अब तेज हो गई है। तहसील बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। बच्चे बड़े और बुजुर्गों ने सड़कों पर उतरकर हाथों में तरह-तरह के पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन किया और अकराबाद में तहसील बनाने की मांग की है। इस दौरान हजारों की तादात में इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और जल्द तहसील बनाने की मांग की है।