पिपरई: रहटवास स्टेशन के नाम पर असमंजस, यात्रियों में बढ़ा भ्रम
पिपरई से करीब 6 किलोमीटर दूर अशोकनगर मार्ग पर स्थित रहटवास रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर विसंगति सामने आई है। सोमवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन परिसर में कहीं ‘रतवास’ तो कहीं ‘रहटवास’ लिखा होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। प्लेटफॉर्म के मुख्य बोर्ड पर ‘रतवास’ अंकित है, जबकि शाइन बोर्ड पर ‘रहटवास’ लिखा है।