उदवंत नगर: मुंगेर से अगवा बालक अभिराज आरा से बरामद, कार समेत 5 गिरफ्तार, 3 लाख रुपए में हुआ था सौदा, ले जा रहे थे पंजाब
मुंगेर से अगवा तीन साल के एक बच्चे को भोजपुर के गजराजगंज थाने की पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बच्चे को ले जा रहे कार सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है।संदेह के आधार पर आरा-बक्सर फोरलेन पर बामपाली के पास कार सवार बच्चा और आरोपितों को पकड़ा गया है। बच्चा मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र के लालगंज दरवाजा गांव निवासी विनोद यादव का पुत्र अभिर