प्रयागराज: नगर आयुक्त ने विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण, जानकारी न देने वाले 6 कर्मचारियों को नोटिस का आदेश
प्रयागराज नगर निगम आयुक्त सीलम साईं तेजा ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड विभाग से खसरा संबंधित जानकारी मांगी, तो कोई कर्मचारी जानकारी नहीं दे पाया,इस पर नाराज होकर नगर आयुक्त ने सभी 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है, तथा जलकल विभाग की स्थिति खराब देखने को मिली है इस पर उन्होंने दिशा निर्देश दिए हैं।