घाघरा: लोहरदगा कावरिया संघ की कावड़ यात्रा देवाकी बाबाधाम पहुंची, सैकड़ों लोगों ने किया जलाभिषेक
Ghaghra, Gumla | Aug 17, 2026 कांवरिया संघ लोहरदगा से देवाकी बाबा धाम में जल चढ़ाने को लेकर भव्य कावड़ यात्रा का पहुंचा देवाकी बाबाधाम मंदिर, यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए देवाकी बाबा धाम पहुंचकर शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।