पाली: पाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के संभावित अवैध शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर की छापेमारी
Pali, Lalitpur | Jun 3, 2026 पाली पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर प्रशांत मित्तल के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियों के यहां शराब बरामद नहीं हो सकी है। यदि फिर से उनके द्वारा शराब बेची जाने की सूचना मिलती है तो, उन्हें शराब के साथ गिरफ्तार कर उन पर कार्यवाही निर्गत की जाएगी।