मुनस्यारी। हरेला पर्व के अवसर पर विकासखंड मुनस्यारी के मल्ला घोरपट्टा में मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के नेतृत्व में बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ वन विभाग, नगर पंचायत और आईटीबीपी मुनस्यारी के जवानों ने मानीपातल वन पंचायत क्षेत्र में सुराई, देवदार, माल्टा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल प्रकृति का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश भी है।