पूरनपुर: शेरपुर कला निवासी एक व्यक्ति को बंडा पुलिस ने 2 किलो 45 ग्राम चरस सहित किया गिरफ्तार
बंडा थाना क्षेत्र के ददिउरी मोड़ के पास में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की घेराबंदी करते हुए।उसकी तलाशी ली इस दौरान आरोपी के पास से थैला लेकर देखा तो उसमें चार पैकेट बरामद हुए।सूघने पर पता चला कि यह चरस है।जब चारों पैकेट का बजन किया तो 2 किलो 45 ग्राम था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।