हनुमानगढ़: झांबर में कृषि भूमि पर घुसकर किसान और उसके पिता से मारपीट, गंडासी-लाठियों से हमला करने का आरोप
झांबर गांव में कृषि भूमि पर घुसकर किसान और उसके पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गंडासी, लाठियों और डंडों से लैस होकर आए लोगों ने खेत में घुसकर पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज की और हमला कर दिया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।