भीलवाड़ा: से.मु.मा.राजकीय कन्या महाविद्यालय में संविधान एवं अंबेडकर विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
भीलवाड़ा। डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में “संविधान एवं अंबेडकर” विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।