गोविंदगढ़: गोविन्दगढ में ट्रांसपोर्टर बनकर पेट्रोल पंप संचालकों से ठगी करने वाली गैंग के 5 बदमाश पकड़े, जीजा-साला मास्टर माइंड
शनिवार को थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर बनकर पेट्रोल पंप संचालकों के साथ ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को निरुद्ध किया है। थानाधिकारी नेकीराम ने बताया कि साइबर ठगी के आरोप में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनसे मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।