आम नागरिकों तक राजस्व एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय, सदर चाईबासा द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या-19 जुब्ली तालाब स्थित सामुदायिक भवन में राजस्व सह जनसुविधा शिविर का आयोजन किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वस्थ जाँच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।