रूपवास: ग्रामीण सेवा शिविर में एक ही छत के नीचे मिली सरकारी सेवाएं, मौके पर सुनी गई समस्याएं
उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओडेलगद्दी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बिना सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।