देवास। देवास के ऐतिहासिक माताजी चल समारोह में इस वर्ष एक नया अध्याय जुड़ा। विधायक गायत्री राजे पवार की पहल पर ऐतिहासिक सयाजी द्वार पर माँ चामुंडा और माँ तुलजा भवानी के भव्य आगमन को विशेष स्वरूप दिया गया। देवास की आस्था, परंपरा और गौरव से जुड़े इस आयोजन में पहली झांकी के रूप में टेकरी से आने वाली माताजी के रथ की अगवानी इंदौर पुलिस बैंड की मधुर धुनों और सलामी के साथ की गई।
विधायक गायत्री राजे पवार ने सयाजी द्वार पर माँ चामुंडा और माँ तुलजा भवानी की आरती कर पूजन-अर्चन किया और चल समारोह का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पुलिस बैंड की धुनों, माताजी के जयकारों और पुष्पवर्षा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सेना के सेवानिवृत्त जवानों द्वारा भी सलामी देकर माताजी का अभिनंदन किया गया।
विधायक की इस पहल का उद्देश्य देवास के ऐतिहासिक चल समारोह को और अधिक भव्य स्वरूप देना तथा शहर की गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पहचान दिलाना है। सयाजी द्वार पर माताजी की अगवानी का यह विशेष आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना।
चल समारोह के दौरान शहरभर में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर माताजी का स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ और पूरा शहर माता के जयकारों से गूंज उठा।
देवास के ऐतिहासिक चल समारोह में हुई यह विशेष पहल आने वाले वर्षों में इस परंपरा को और भव्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews