मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर्स एवं एसपी, आईजी के साथ बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए मैदानी स्तर पर उनकी प्रगति का फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही, आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित अन्य अधिकारीगण देवास एनआईसी कक्ष से शामिल हुए।
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
12 views | Dewas, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026