मुसाफिरखाना: भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के वारिसगंज ओवरब्रिज के पास कार डिवाइडर से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त बाल बाल बचा चालक।
अमेठी जनपद के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के वारिसगंज ओवरब्रिज के पास जगदीशपुर से सुल्तानपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार गाय को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई ।चालक बाल बाल बच गए।सूचना पर पहुंची भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस अग्रिम विधिक एवं आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है।