मुसाफिरखाना: जगदीशपुर के ग्राम सभा सिरयारी में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन
अमेठी जनपद के जगदीशपुर विकासखंड के ग्रामसभा सिरयारी में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का यूपी सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उदघाटन कर शुभारम्भ किया।इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़कें विकास का आइना होती हैं।क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना मेरा लक्ष्य है।