मुसाफिरखाना: जगदीशपुर के ग्राम सभा हारीमऊ में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने किया फीता काटकर उदघाटन।
अमेठी जनपद के जगदीशपुर विकासखंड के ग्राम सभा हारी मऊ में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी द्वारा बतौर मुख्य अतिथि फीता काट कर उदघाटन कर शुभारम्भ किया गया ।इस दौरान विधायक सुरेश पासी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़कें विकास का आइना होती हैं।क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करना मेरा लक्ष्य है।