मुसाफिरखाना: बाजारशुक्ल के पूरे बक्शी गांव के पास 2 सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया बवाल
अमेठी जनपद के बाजारशुक्ल थानाक्षेत्र के पूरे बक्शी गांव के पास 2 सप्ताह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में पूरे पितई निवासी श्यामपता की मौत हो गई जमुना प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हुए थे जिनका इलाज चल रहा था।आज इलाज के दौरान मौत होने के बाद कार्यवाई को लेकर परिजनों ने थाना पर घंटो हंगामा काटा।सीओ अतुल कुमार सिंह ने शांत कराया जिसके बाद मृतक के शव को पीएम को भेजा गया