मुसाफिरखाना: मुसाफिरखाना पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए 1 डम्फर 1 क्रेटा कार को गुन्नौर के पास से पकड़कर किया सीज।
थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन कर ले जा रहे 1 महिन्द्रा कम्पनी डम्फर व खनन मे संलिप्त 1 क्रेटा कार को गुन्नौर के पास से पकड़ा गया।उक्त दोनो वाहन चालक से खनन की अनुमति व वाहन के कागज मांगने पर दिखा नही सके।मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाई करते हुए उक्त डम्फर व कार को धारा 207 MV एक्ट मे सीज कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।