बीकानेर के मेघासर में CM भजनलाल ने किया मेघो जी की प्रतिमा का अनावरण ~
बीकानेर के मेघासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीर शिरोमणि मेघो जी उपाध्याय की अष्टधातु निर्मित अश्वारूढ़ प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान आमजन ने मुख्यमंत्री का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री सुमित गोदारा, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जेठानंद व्यास सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
#breakingNews #rajasthan #bikanernews #meghaji #cmbhajanlalsharma