गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर सख्ती के निर्देश
आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडु ने की। बैठक में राजनगर थाना क्षेत्र की कुल 8 प्रमुख दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में दुर्गापूजा के दौर