बाढ़: कांवरिया सोमवार को बाढ़ के उमानाथ से गंगाजल लेकर नालंदा के तेतरावां शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
Barh, Patna | Aug 8, 2026 बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ धाम से कांवरियों का एक जत्था शनिवार को गंगाजल लेकर नालंदा के तेतरावां स्थित शिव मंदिर के लिए लगभग पांच बजे रवाना हुआ। कांवरिया करीब 70 किलोमीटर की यात्रा कर सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं के मुताबिक, तेतरावां के इस प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष उमानाथ से गंगाजल ले जाकर जलाभिषेक करने की परंपरा है।