🎓 विद्यार्थियों की समस्याओं का होगा समाधान, शिक्षा के बेहतर माहौल की दिशा में जिला प्रशासन की पहल!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में 25 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।
‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के उद्देश्य से आयोजित इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याएं संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला।
इन संस्थानों में आयोजित हुए शिविर:
🔹 अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय।
🔹 अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालय।
🔹 पॉलिटेक्निक एवं ITI संस्थान।
🔹 नर्सिंग स्कूल एवं कल्याण विभाग के छात्रावास।
🔹 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों को विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान, उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण!
जिला प्रशासन, वैशाली विद्यार्थियों के हितों के संरक्षण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#samratchoudhary #CMSamrat
#StudentSupportCamp #विद्यार्थी_सहयोग_शिविर #SabkaSammanJeevanAasan
29 views | Vaishali, Bihar | Nov 25, 2026