अमरोहा: जनपदभर की यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 441 वाहनों पर की चालानी कार्रवाई और वाहनों के हटाए गए हूटर
Amroha, Amroha | Mar 30, 2024 शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश में लोकसभा चुनाव को लेकर यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटे में यातायात पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 441वाहनों के चालान काटे गए हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार सहिंता पर हूटर लगाकर घूम रहे वाहनों के हूटर उतारे।