निवाली: जनपद पंचायत निवाली में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, ज़िप CEO ने दिए निर्देश
निवाली जनपद पंचायत सभागृह में विभागीय योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सीईओ सहित जनपद पंचायत सीईओ व पंचायत कर्मचारी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक बड़वानी जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला द्वारा जनपद पंचायत निवाली अंतर्गत समस्त विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।