फरेंदा: मटिहनवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिला
बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवां गांव में शुक्रवार को 3 बजें एक विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। सूचना पाकर पहुंची फारेंसिंक व पुलिस टीम विवाहिता के मौत की जांच में जुट गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।