फरेंदा: ताल बंजरहा के पास राप्ती नदी में मिला एक व्यक्ति का शव
धानी बाजार निवासी 18 वर्षीय अजय साहनी का शव राप्ती नदी में ताल बंजरहा के पास मिला। अजय बुधवार से लापता थे। परिजनों ने पूरी रात खोजबीन की। ग्रामीणों ने नदी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पहचान अजय के रूप में हुई। बताया गया कि उन्हें दौरे की बीमारी थी, संभवतः इसी दौरान अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।