फरेंदा: अहिरावली के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अहिरावली के पास सड़क हादसे में 65 वर्षीय फूलचंद यादव की मौत हो गई। वह दूध बांटकर घर लौट रहे थे, तभी मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी लोटन ले जाया, जहां से गोरखपुर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।