फरेंदा: मटिहनवा में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मटिहनवा के टोला ओरियापुर में 20 वर्षीय नवविवाहिता रीतू यादव पत्नी आकाश यादव का शव दुपट्टे से लटका मिला। रीतू का विवाह इसी वर्ष पांच मई को हुआ था। घटना के समय पति व ससुर बेंगलुरु में थे। सूचना पर पहुंचे सीओ अनिरुद्ध कुमार व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है