होशंगाबाद नगर: बीते 24 घंटे से झमाझम बारिश का दौर जारी, सीजन में कुल 674 मिमी वर्षा दर्ज, किसानों को मिली राहत,धान की फसल को मिलेगा लाभ
नर्मदापुरम में बीते 24 घंटे से झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के चलते जिले में मौसम सुहाना हो गया है वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रहे है। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे मौसम विभाग ने आंकड़े जारी जिये जिसमें 24 घंटे में 9.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है वही इस सीजन में अब तक नर्मदापुरम में कुल 674 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।