भोगांव: भोगांव क्षेत्र में शादी के 18 दिन बाद दुल्हन प्रेमी के साथ हुई फरार
भोगांव क्षेत्र में शादी के 18 दिन बाद दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति जितेंद्र कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। आरोप है कि पत्नी अचला अपने प्रेमी अरुण कुमार के साथ घर से चली गई और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई। पति का कहना है कि उसने कर्ज लेकर शादी की थी और अब वह पूरी तरह टूट चुका है।