कोल: शेखा झील पर मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना अकराबाद के शेखा झील पर 2 बाइकों की भिड़ंत में परीक्षा देने जा रहे कक्षा 10 के छात्र की मौत हो गई। 18 वर्षीय संदीप गुरुवार सुबह अलीगढ़ में परीक्षा देने आ रहा था, जैसे ही वह शेखा झील पहुंचा तभी उसकी बाइक अन्य बाइक से टकरा गई जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल संदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।