कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत रोड के किनारे मोटरसाइकिल लगाकर बात कर रहे युवक को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत रोड के किनारे एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर फोन पर बातचीत कर रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मृत्यु हो गई। मृत युवक के भाई के द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी गुरुवार करीब 11:00 बजे पुलिस को दी गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की बात बात कही है।