कोल: थाना महुआखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत मध्य रात्रि शराब की दुकान से शराब की पेटी हुई चोरी
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 मध्य रात्रि शराब की दुकान की छत काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा शराब की पेटी चोरी कर ली गई। जब सुबह के समय शराब की दुकान का सेल्समैन दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा की दुकान की छत कटी हुई थी और शराब की पेटी गायब थी। इस पूरे मामले की जानकारी शराब दुकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही।