कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत घर की दीवार फांदकर मोटरसाइकिल की चोरी करने वाला आरोपी युवक पकड़ाया, शिकायत दर्ज
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आया और मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाने लगा। इस दौरान घर में सो रहे युवक की आंख खुल गई और उसने अन्य लोगों की मदद से उक्त व्यक्ति को वहीं पकड़ लिया। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा गुरुवार सुबह 9:00 बजे आरोपी चोर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।