कोल: गोधा में कोचिंग जा रहे छात्र भाइयों पर दंबगों ने मामूली बात पर की मारपीट व धारदार हथियारों से किया हमला
Koil, Aligarh | Feb 29, 2024 थाना गोधा इलाके के मोहल्ला नगला राशिद खा के निवासी दो छात्र भाइयों के साथ मोहल्ले के ही दंबग युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियारों और लोहे के सरिया व लाठी-डंडों से हमला बोलते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल छात्र भाई यूपी पुलिस की कोचिंग सेंटर में बुधवार की रात पढ़ने जा रहे थे। घायल छात्रों ने मामले से पुलिस को अवगत करवाते हुए शिकायत दर्ज कराई है