आज़मगढ़: थाना कोतवाली क्षेत्र में युवती का कार से अपहरण कर गैंगरेप के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी
आजमगढ़ के थाना कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। 30 जुलाई 2024 को आवेदिका द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। दिनांक 29 जुलाई 2024 को समय लगभग 09.30 बजे रात्रि में आवेदिका अपने खेत की तरफ जा रही थी तभी 5 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे जबरन अपनी चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए तथा रूम पर ले जाकर दुष्कर्म किया।