सेन्हा: जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने किसानों से जैविक खाद से खेती करने का आग्रह किया
सेन्हा प्रखंड परिसर स्थित महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रबी फसल कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र उरांव,जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की,प्रमुख एवं बीडीओ संग्राम मुर्मु,कृषि पदाधिकारी त्रिवेनी भगत ने संयुक्त रूप से किया।